हल्द्वानी: एन्टी CAA आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहीं उजमा परवीन हल्द्वानी पहुंची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है। इसको लेकर लगातार क्षेत्र की महिलाएं व पुरुष सैकड़ों की संख्या में अपने हक में दुवाएं मांग रहे हैं। इधर, एंटी सीएए आंदोलन में प्रमुख चेहरा रहीं उजमा परवीन भी लोगों की पैरवी करने हल्द्वानी पहुंच गई हैं।

उजमा परवीन का कहना है कि 100 सालों से रह रहे लोगों को उजाड़ने का क्या मकसद है। उन्होंने कहा कि कानून के खिलाफ जाकर कई सालों से रह रहे लोगों को हटाना गलत है। जबकि संविधान में भी 15 साल से अधिक लोगों को आवास को सही ठहराया गया है। उन्होंने पीएम मोदी से अपील की है कि इस तरह लोगों को ना उजाड़ा जाए। 

उन्होंने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करेंगी। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट उनके हक में फैसला लेगी। राजनीतिक षड्यंत्र के तहत यह सब घटनाक्रम घटा है, लेकिन उम्मीद है सब अच्छा होगा और लोगों की दुआएं जरूर कबूल होंगी।

संबंधित समाचार