बरेली: भमोरा में किशोरी से गैंगरेप मामले में महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। भमोरा में किशोरी से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने एक महिला और किशोर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में फरार दो आरोपियों की तालश के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है। थाना प्रभारी दानवीर ने बताया कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

बताते चलें कि भमोरा की रहने वाली एक महिला ने सोमवार को गांव के रहने वाले सचिन, अमित, बाबू, राजू, खुशबू और एक किशोर के खिलाफ गैंग रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। महिला का आरोप था कि आरोपी महिला उनकी किशोरी बेटी को अपने साथ बुलाकर ले गई थी। जिसके बाद उक्त आरोपियों ने उनकी किशोरी बेटी के साथ गैंगरेप किया था।

पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद कार्रवाई कर देर रात आरोपी अमित, राजू आरोपी ,महिला खुशबू और एक किशोर आरोपी को गिरफ्तार किया है। उक्त चारों ही आरोपियों को आज जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि उक्त मामले में फरार सचिन और बाबू की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही फरार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: शिक्षिका ने लगाया थाना प्रभारी पर अभद्रता का आरोप, SSP से की शिकायत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News : उम्मीदों के चिराग बुझने से गम में डूबे दो परिवार, सुपुर्द एक खाक हुए अग्निकांड में जान गवांने वाले युवक
अलीगंज अग्निकांड: LDA उपाध्यक्ष का बड़ा एक्शन, तत्कालीन विहित प्राधिकारी समेत 18 इंजीनियरों पर कार्रवाई की संस्तुति
पहले जागरूकता, फिर कार्रवाई... प्रदेशभर में चलेगा फायर सेफ्टी पर विशेष ऑडिट अभियान, लखनऊ अग्निकांड के बाद एक्शन मोड में CM योगी
Ayodhya News : 11 संत-महंतों ने शेषावतार मंदिर पर किया धर्म ध्वज का आरोहण, चार हजार रामभक्त कार्यक्रम के बने साक्षी
PM मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात, क्या जल्द होने वाला है कैबिनेट में फेरबदल?