बरेली: उम्रकैद की सजा काट रहे दो अभियुक्त दूसरी जेल भेजे गए

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

बरेली, अमृत विचार। शहनाई बारात घर हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे दो अभियुक्तों को केंद्रीय कारागार-2 से शाहजहांपुर और बदायूं जिला जेल में भेजा गया है। चर्चा है कि दोनों अभियुक्त जेल का माहौल खराब कर रहे थे। उनकी गतिविधियों को देखते हुए जिला कारागार प्रशासन ने रिपोर्ट जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी को भेजी। जेल की रिपोर्ट के आधार पर दोनों अभियुक्तों को अन्य जेलों में भेजने के आदेश दिए गए। प्रकरण में पांच अभियुक्तों को कुछ माह पहले ही आजीवन कारावास की सजा हुई थी।

ये भी पढ़ें- बरेली: कड़ाके की ठंड में मानव सेवा क्लब ने गरीबों को बांटे गर्म कपड़े

22 अप्रैल 2016 को नगर निगम के सफाई कर्मचारी राजीव उर्फ राजू की शहनाई बारातघर में ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में राजीव के भाई राज किरन ने कोतवाली में संजीव वाल्मीकि, रंजीत वाल्मीकि, हरिओम वाल्मीकि, मनोज, कपिल और अंशु आर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मुकदमे की सुनवाई के दौरान कपिल की मौत हो गई। 

बाकी अभियुक्तों को नवंबर 2022 में कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। सभी अभियुक्त केंद्रीय कारागार द्वितीय में बंद थे। संजीव वाल्मीकि को बदायूं और रंजीत को शाहजहांपुर जेल में ट्रांसफर कर दिया गया है। जेल के वरिष्ठ अधीक्षक राजीव शुक्ला ने बताया कि प्रशासनिक आधार पर शासन के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: आशा कार्यकर्ताओं की हुंकार, मानदेय नहीं तो नहीं खिलाएंगे फाइलेरिया की दवा

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

वाराणसी : सपा नेता संदीप सिंह को स्लो प्वाइजन देने के आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच, जानें मामला
पूर्वोत्तर रेलवे ने बनाया रिकॉर्ड : वित्तीय वर्ष 2025-26 में 20 करोड़ यात्रियों ने की यात्रा, 21% की बढ़ोतरी
बुनकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण आधार : सीएम योगी बोले- बुनकरों की आय, सम्मान और स्थायित्व सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता
6 टीमें, छह दिन तक हाई वोल्टेज मुकाबला... यूपी प्रो हैंडबॉल लीग का आगाज, काशी किंग्स vs गोरखपुर राउडीज़ का मैच
पुडुचेरी चुनाव : थिरुकन्नूर मतदान केंद्र पर भिड़े कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता, पुलिस ने किया लाठी चार्ज