न होगा बिल जमा और न होगा प्रीपेड मीटर रिचार्ज, यूपी में 16 घंटे बंद रहेंगी बिजली सेवाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। पावर कॉर्पोरेशन की आईटी सेल की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार, राज्य में 3 अप्रैल रात 10 बजे से 4 अप्रैल दोपहर 2 बजे तक कुल 16 घंटे के लिए बिजली से जुड़ी सभी उपभोक्ता सेवाएं बंद रहेंगी। इस दौरान न तो ऑनलाइन और न ही ऑफलाइन माध्यम से बिजली बिल जमा किया जा सकेगा। 

साथ ही, प्रीपेड मीटर उपभोक्ता भी अपना मीटर रिचार्ज नहीं कर पाएंगे। आईटी सेल के अधीक्षण अभियंता अरविंद सिंह ने यह सर्कुलर पूर्वांचल (वाराणसी), मध्यांचल (लखनऊ), पश्चिमांचल (मेरठ), दक्षिणांचल (आगरा) और केस्को (कानपुर) डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों को भेजा है।

सर्कुलर में बताया गया है कि इस अवधि में आरएमएस बिलिंग प्रणाली का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा, जिसके चलते उपभोक्ता पोर्टल और यूपीपीसीएल कंज्यूमर ऐप पूरी तरह से बंद रहेंगे। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं के प्रीपेड मीटर में बैलेंस कम है, उन्हें सलाह दी गई है कि वे शुक्रवार से पहले ही रिचार्ज कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें :
लखनऊ जंक्शन पर ट्रैफिक-पावर ब्लॉक: बदला कई ट्रेनों का रूट, ऐशबाग-बादशाहनगर पर अस्थायी ठहराव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म