UP Weather Update: यूपी में ठंड का कहर जारी रहेगा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी में कड़ाके की ठंड लगातार जारी है। बढ़ती गलन और शीतलहर ने जनजीवन को प्रभावित किया है। फिलहाल अभी कुछ दिन और ठंड राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। गुरुवार को भी गलन भरी हवाएं चलीं। प्रयागराज समेत कई जिलों में धूप नहीं निकली, जिसके चलते ठिठुरन बनी रही। कई जगह दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। बीते दिन जहां नजीबाबाद में दिन सबसे ठंडा रहा। वहीं, झांसी में रात सबसे ठंडी रही। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले तीन-चार दिनों पर ठंड का प्रकोप ऐसा ही रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अभी प्रदेश में घने कोहरे के साथ कोल्ड-डे कंडीशन सक्रिय रहने की बात कही है। अगले 24 घंटे तक ज्यादातर हिस्सों में ऐसी स्थिति बनी रहेगी। जबकि 8 और नौ को कुछ इलाकों में राहत मिलने के आसार हैं। अगले 24 घंटे तक पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घने से अत्यधिक घने कोहरे की संभावना है. कई जगहों पर तामपान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिससे अन्य दिनों की तुलना में ज्यादा ठंडा रहेगी।

मौसम के जानकारों के मुताबिक झांसी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां का तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ फतेहपुर-नजीबाबाद (4.0 डिग्री), कानपुर नगर (4.4), अयोध्या-मुजफ्फरनगर (4.5) और वाराणसी में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज किया गया।

आठ जनवरी तक कोल्ड-डे व अत्यधिक घने कोहरे की चेतावनी
मौसम विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को प्रदेश के लिए जारी की गई चेतावनी में घने कोहरे के साथ कोल्ड-डे कंडीशन सक्रिय रहने की बात कही है। 7 जनवरी तक ज्यादातर शहरों में ऐसा रहेगा, जबकि 8 और नौ को कुछ इलाकों में राहत मिलने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें:-बरेली: स्वच्छता एप करें डाउनलोड, कहीं गंदगी दिखे तो भेजें फोटो

संबंधित समाचार