बरेली: रुपए के लेन-देन का खाताधारकों के मोबाइल पर नहीं पहुंच रहा मैसेज, निर्देश जारी

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

बरेली, अमृत विचार। बैंक खाताधारकों की आम शिकायत है कि उनके खातों में कोई भी लेनदेन होने पर बैंक से उनके मोबाइल पर मैसेज नहीं पहुंचते। लीड बैंक मैनेजर सुषमा के मुताबिक इस संबंध में बैंकों के साथ मोबाइल नेटवर्क कंपनियों को भी निर्देश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली : खेत में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

खातों से लेनदेन के मेसेज मोबाइल फोन पर न आना तमाम खाताधारकों की आम समस्या है। उनका कहना है कि हर रोज कोई न कोई घटना होने के कारण उन्हें हमेशा आशंका सताती रहती है कि कहीं उनके साथ भी ठगी न हो जाए। मोबाइल पर मैसेज न आने के कारण उन्हें इसका पता भी नहीं चलेगा।

बैंक अधिकारी इसे मोबाइल नेटवर्क कंपनियों की गड़बड़ी बताकर टाल देते हैं। लीड बैंक मैनेजर सुषमा ने बताया कि खाताें में लेनदेन के मेसेज मोबाइल नेटवर्क कंपनी पर निर्भर हैं। इस संबंध में मोबाइल नेटवर्क कंपनियों और बैंकों दोनों को ग्राहकों की सहूलियत और सुरक्षा का ख्याल रखने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: किला पुल तीन माह के लिए बंद फिर भी दौड़ पड़े वाहन, लगा लंबा जाम

संबंधित समाचार