भाजपा-आम आदमी पार्टी पार्षदों का रवैया शर्मनाक: कांग्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों में महापौर के चुनाव को लेकर बनी अराजक स्थिति को शर्मनाक बताते हुए लोकतंत्र पर काला धब्बा करार दिया और कहा कि ऐसी हरकत करने वाले जन प्रतिनिधियों से जहित में काम करने की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

ये भी पढ़ें - न्यायाधीशों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट ने फिर जतायी नाराजगी

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ नरेश कुमार ने कहा कि दोनों दलों के पार्षदों ने आज साबित कर दिया वे अपने हितों के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। सदन में मारपीट और गाली गलौज की घटना बताती है कि भाजपा और आम आदमी पार्टी ने जिन लोगों को टिकट दिया है उनमें समझदारी, विनम्रता और संस्कार नहीं हैं।

उन्होंने इस घटना को लोकतंत्र पर एक काला धब्बा बताया और कहा कि इस हंगामें से दिल्ली और देश की जनता समझ गई है कि सत्ता और पद के लिए इन दोनों दलों के लोग किसी भी हद तक गिर सकते हैं। पार्टी ने कहा कि जनता के निर्वाचित प्रतिनिधियों से इस तरह का व्यवहार की कभी अपेक्षित नहीं की जा सकती है।

ये भी पढ़ें - मानवाधिकार आयोग: मानव तस्करी पर केंद्र और राज्य सरकारों को किया नोटिस जारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म