‘साहो’ के निर्देशक सुजीत ने रचाई शादी, यहां देखें फोटो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। फिल्म ‘साहो’ के निर्देशक सुजीत ने कोरोना वायरस महामारी के बीच मंगेतर प्रवालिका के साथ सादे समारोह में शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल हो रही है। सुजीत की शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीर में फिल्म निर्माता पारंपरिक धोती कुर्ता पहने नजर आ रहे …

मुंबई। फिल्म ‘साहो’ के निर्देशक सुजीत ने कोरोना वायरस महामारी के बीच मंगेतर प्रवालिका के साथ सादे समारोह में शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल हो रही है। सुजीत की शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

तस्वीर में फिल्म निर्माता पारंपरिक धोती कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं, वहीं प्रवालिका गुलाबी साड़ी में खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

जोड़ी ने पिछले महीने जून में सगाई की थी। इस मौके पर फैंस ने नवविवाहित जोड़ी को बधाइयां दीं।