बरेली: सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन से संविदा कर्मचारी की भूख हड़ताल समाप्त

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

शराब के नशे में काम करने के आरोप में कंपनी ने हटाया था काम सेरी

बरेली, अमृत विचार। शराब के नशे में काम करने के आरोप में निकाला गया संविदा कर्मचारी खुद को निर्दोष बताते हुए बिजली विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठ गया था। शनिवार की रात सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार गुप्ता ने संविदा कर्मचारी को नौकरी का आश्वासन देकर उसकी भूख हड़ताल समाप्त करा दी।

धौराटांडा उपकेंद्र पर पिछले साल सब स्टेशन पर रात को ड्यूटी पर तैनात दो संविदा कर्मियों ने शराब पी और फिर बिजली सप्लाई बंद करके बाहर घूमने चले गए थे। संविदा कर्मचारी अजय नारायण शर्मा और कृष्ण मुरारी ने शराब के नशे की हालत में बिजली आपूर्ति बाधित के मामले में सेवाएं ओरियन सिक्योरिटी सर्विस ने समाप्त कर दी थीं। संविदा कर्मचारी अजय नारायण शर्मा मुख्य अभियंता कार्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठ गया था। 

अगले दिन अधीक्षण अभियंता ने संविदा कर्मचारी को नौकरी पर रखने के लिए कंपनी को पत्र लिखा था। जिसके बाद संविदा कर्मचारी की भूख हड़ताल समाप्त करा दी गई थी। वहीं कर्मचारी को अधीक्षण अभियंता ग्रामीण अशोक कुमार चौरसिया के कार्यालय से अटैच करने का भरोसा दिलाया, लेकिन उसके बाद भी उसे काम पर नहीं रखा गया। कर्मचारी ने शुक्रवार को फिर से भूख हड़ताल शुरू कर दी थी।

ये भी पढ़ें- बरेली: अस्पताल में घंटों दर्द से कराहती रही गर्भवती, डॉक्टर ने किया अनदेखा

संबंधित समाचार