मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वरदात : पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद एक युवक ने की सुसाइड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में मंगलवार को कथित रूप से घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के सरवत इलाके में इरशाद (32) नामक एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी नौरीन (30), बेटे अहिल (दो) और दो महीने की बेटी अक्सा को जहर खिला दिया, जिससे उनकी मौत हो गयी। 

उन्होंने बताया कि उसके बाद इरशाद ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। कुमार ने बताया कि पुलिस चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ले गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शुरुआती जांच और रिश्तेदारों से पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि इरशाद की बहन शाहीन को ईद का तोहफा देने को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था और इसी बात को लेकर यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

संबंधित समाचार