बरेली: छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षाएं 10 जनवरी से होंगी शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली कॉलेज, हिंदू कॉलेज, साहू रामस्वरूप व खंडेलवाल कॉलेज में होंगी परीक्षाएं

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक व परास्नातक की छूटी हुई (लेफ्ट आउट) प्रयोगात्मक व मौखिकी परीक्षाएं मंगलवार से प्रारंभ हो रही हैं। पहले परीक्षाएं 4 जनवरी से होनी थीं लेकिन शीतकालीन अवकाश के चलते इन्हें आगे बढ़ा दिया गया था। परीक्षाएं 10, 11 व 12 जनवरी को बरेली कॉलेज, हिंदू कॉलेज, खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस और साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में सुबह 10 बजे से होंगी।

विश्वविद्यालय से निर्धारित कार्यक्रम के तहत 10 जनवरी को बीए भाग एक, दो एवं तीन भूगोल व मनोविज्ञान, बीए व बीकॉम एडवरटाइजिंग एंड सेल्स प्रमोशन टीटीएम, एमए उत्तरार्द्ध भूगोल, मनोविज्ञान विषयों की प्रयोगात्मक व भौतिकी परीक्षाएं हिंदू कॉलेज मुरादाबाद में होंगी। 11 जनवरी को बीए भूगोल, गृह विज्ञान, संगीत विषयों को छोड़कर सभी विषयों की, बीएससी भाग एक, दो एवं तीन एवं एमएससी उत्तरार्द्ध जन्तु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गणित, भौतिक विज्ञान, बायोटेक्नोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी की प्रयोगात्मक व मौखिकी परीक्षाएं बरेली कॉलेज में होंगी। 

12 जनवरी को बीएससी भाग एक दो एवं तीन व एमएससी उत्तरार्द्ध पर्यावरण विज्ञान, रसायन विज्ञान, औद्योगिक रसायन, सैन्य अध्ययन, कंप्यूटर साइंस, ऑनर्स एवं सांख्यिकी, बीकॉम एवं बीकॉम ऑनर्स व कंप्यूटर, एमकॉम और एमए भूगोल, गृह विज्ञान, संगीत एवं मनोविज्ञान को छोड़कर सभी विषयों की मौखिकी परीक्षाएं बरेली कॉलेज में, बीएससी व एमएससी गृह विज्ञान, बीए भाग एक, दो एवं तीन गृह विज्ञान, एमए गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षाएं खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी और बीए भाग एक, दो एवं तीन संगीत व एमए उत्तरार्द्ध संगीत विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय बरेली में होगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: 13 जनवरी को होंगे कृषि और आयुर्वेद संकाय के पीएचडी प्रवेश

संबंधित समाचार