बरेली: 60 हजार, 688 पुराने वाहनों के पंजीकरण रद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। 15 साल पुराने वाहनों को दौड़ने से रोकने के लिए मंगलवार को संभागीय परिवहन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत 60 हजार 688 वाहनों का पंजीकरण निरस्त किया गया है। ये वे वाहन हैं, जिनकी वैधता समाप्त होने के बाद भी इनका नवीनीकरण नहीं कराया गया था। लगातार बढ़ रहे …

बरेली,अमृत विचार। 15 साल पुराने वाहनों को दौड़ने से रोकने के लिए मंगलवार को संभागीय परिवहन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत 60 हजार 688 वाहनों का पंजीकरण निरस्त किया गया है। ये वे वाहन हैं, जिनकी वैधता समाप्त होने के बाद भी इनका नवीनीकरण नहीं कराया गया था।

लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने के लिए परिवहन विभाग ने पिछले दिनों 15 साल की आयु पूरी कर चुके करीब 1.05 लाख वाहनों को नोटिस जारी किया था। साथ ही कार्यालय के बाहर सार्वजनिक रूप से एक नोटिस भी चस्पा किया था। इसके बाबजूद 60 हजार 688 वाहन मालिक रह गए, जिन्होंने नवीनीकरण नहीं कराया। नोटिस के बावजूद नवीनीकरण न कराने वाले वाहन स्वामियों पर अब परिवहन विभाग ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है।

एआरटीओ प्रशासन आरपी सिंह ने बताया कि वैधता समाप्त होने वाले वाहनों का पंजीकरण रद करना शुरू कर दिया गया है। पंजीकरण रद होने के बाद वाहन को नहीं चलाया जा सकता। पंजीकरण रद होने के बाद अगर वाहन सड़कों पर दौड़ते पाए जाते हैं तो ये जब्त किए जाएंगे।

संबंधित समाचार