मेरठ: दुपहिया वाहन चालकों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा के नियमों का पाठ
मेरठ, अमृत विचार। वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा सिवाया पर सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दुपहिया वाहन चालकों को नियमों का पाठ पढ़ाया। साथ ही हेलमेट वितरित किए गए।
ये भी पढ़ें- मेरठ: बंदरों के हमले से घायल हुआ किशोर, उपचार के दौरान मौत
बढ़ रहे सड़क हादसे, हादसों को रोकने के लिए दी जानकारी
मेरठ में हाइवे पर बढ़ रहे सड़क हादसे चिंता का सबब बने हुए हैं। जिस, कारण ट्रैफिक पुलिस भी लोगों को जागरूक कर रही है। साथ ही जुर्माने की कार्रवाई भी की जा रही है। बुधवार को सिवाया टोल प्लाजा पर हादसों को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। एनएचएआई प्रोजेक्ट डायरेक्टर संतोष वाजपेई, डीजीएम हेमंत कुमार, टोल महाप्रबंधक एंड्रयू लुईस ने फीता काट कर कार्यक्रम का आयोजन किया।

100 बाइक सवार को बांटे हेलमेट
एनएचएआई प्रोजेक्ट डायरेक्टर संतोष वाजपेई ने दुपहिया वाहन चालक को हेलमेट पहनकर चलने, कार चालक सीट बेल्ट लगाकर चले, सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें, सावधानी से वाहन चलाएं, कोहरे में इंडिकेटर का प्रयोग करने की जानकारी दी। इस दौरान बिना हेलमेट के टोल से गुजर रहे 100 बाइक सवारों को हेलमेट वितरित किए गए। साथ ही हेलमेट पहनकर बाइक चलाने के फायदे की जानकारी दी गई।

यह रहे मौजूद
सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम में मेंटीनेंस जीएम बृजेश सिंह, इंडिपेंडेंस कंसलटेंट एमएस खान, सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान, मार्को लाइन मैनेजर अनुज सोम, रूट पेट्रोलिंग मैनेजर राणा प्रताप सिंह, सीएसआर अश्विनी चौहान, आलोक पांडे, विजय कंसल, शिवा, मनोज कुमार, अश्वनी चौधरी, राहुल सिवाच आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- मेरठ: दिल्ली रोड पर धंसी सड़क, रैपिड रेल का बन रहा भूमिगत ट्रैक
