मुरादाबाद: असंतुलित होकर गड्ढे में गिरी बाइक, एक छात्र की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। सुरजन नगर मार्ग पर बुधवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली से बचाने के प्रयास में छात्रों की बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। 

मोहल्ला ताली निवासी वसीम खान (18) पुत्र अकरम खान नगर के कृष्णा इंटर कॉलेज में 12वीं में पढ़ता था। बुधवार सुबह करीब नौ बजे वह अपने साथी छात्र नावेद के साथ बाइक से प्रयोगात्मक परीक्षा देने जा रहे थे।

सुरजननगर मार्ग पर गांव मानावाला के पास लपकना नदी के पुल के मोड़ पर सामने से आई ट्रैक्टर-ट्राली से बचाने के प्रयास में बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर गई। जिससे वसीम की मौके पर ही जान चली गई। जबकि, नावेद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद : कलेक्ट्रेट परिसर में जुटी जमाकर्ताओं की भीड़, जिलाधिकारी ने ली जानकारी

संबंधित समाचार