शहीद कॉन्स्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा के नाम पर स्टेडियम बनाने और सडक़ का नाम रखने का ऐलान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहपुर (गुरदासपुर)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब पुलिस के शहीद कॉन्स्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा के नाम पर स्टेडियम बनाने और सडक़ का नाम रखने का आज एलान किया । सीएम मान आज यहाँ शहीद के पैतृक घर गए और देश के लिए की महान बलिदान के सत्कार में पीडि़त परिवार को दो करोड़ रुपए के चैक सौंपे, जिनमें एक करोड़ रुपए की एक्स-ग्रेशिया राज्य सरकार ने दी जबकि एक करोड़ की राशि एच.डी.एफ.सी. बैंक की जीवन बीमा के तौर पर दी गई। 

उन्होंने कहा कि शहीद कॉन्स्टेबल ने फगवाड़ा में अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहादत प्राप्त की। राज्य में कानून-व्यवस्था की रक्षा के लिए सच्चे सपूत के महान योगदान के सत्कार में राज्य सरकार ने विनम्र सा प्रयास किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस गाँव में शहीद कुलदीप सिंह बाजवा के नाम पर एक स्टेडियम स्थापित किया जाएगा, जहाँ अति- आधुनिक एथलैटिक ट्रैक भी होगा। इलाके के नौजवान पंजाब पुलिस और सशस्त्र सेनाओं में भर्ती होने के लिए इस स्टेडियम में तैयारी कर सकेंगे। 

मुख्यमंत्री ने शहीद के गाँव को जाने वाली सड़क का नाम भी कुलदीप सिंह बाजवा के नाम पर रखने का एलान किया। उन्होंने कहा कि यह प्रयास देश की ख़ातिर अपनी जान कुर्बान करने वाले बहादुर सैनिकों के अथाह योगदान के सत्कार में है। उन्होंने कहा राज्य सरकार द्वारा सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण को सुनिश्चित बनाने के लिए दृढ़ प्रतिबद्धता के मुताबिक शहीद कुलदीप सिंह के परिवार को वित्तीय सहायता मुहैया करवाई गई। मान ने कहा कि राज्य के सरहदी इलाकों में बसने वाले इन बहादुर लोगों का अथाह योगदान बहुत से लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है। 

ये भी पढ़ें- दिल्ली में ऑटो रिक्शा और टैक्सी से सफर करना हुआ महंगा, केजरीवाल सरकार ने नोटिफाई किए नए रेट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज