बरेली: पोल्ट्री फार्म खोलो, 10 साल तक बिजली मुफ्त पाओ
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से कुटकुट इकाइयों को बढ़ावा देने की कवायद
बरेली, अमृत विचार। प्रदेश सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए अहम कदम उठाया है। इसमें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से कुक्कुट इकाइयों को बढ़ावा देने की कवायद की जा ही है। अगर कोई व्यक्ति पोल्ट्री फार्म खोलता है तो उसे 10 साल तक बिजली बिल में छूट दी जाएगी। साथ ही पोल्ट्री फार्म के लिए जमीन खरीदने पर स्टाप ड्यूटी में छूट मिलेगी।
शासन ने पशुपालन विभाग के अंतर्गत आने वाले कुक्कुट इकाइयों को बढ़ावा देने के लिए न्यूनतम 20 करोड़ रुपये निवेश करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए शासन की ओर से सीवीओ को शासनादेश भेजकर कुक्कुट नीति 2022 के अंतर्गत कम से कम 10 कुक्कुट पालन इकाइयां की स्थापना जैसे पोल्ट्री फार्म, ब्रायलर पैरेन्ट फार्म आदि की जिम्मेदारी दी है। यूपी इन्वेस्टर्स समिट फरवरी में होगी इसलिए निवेश को इच्छुक लोगों के पंजीकरण कराने को जनपद स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. मेघश्याम ने बताया कि योजना के तहत जो भी लोग जिले में कुक्कुट पालन करना चाहते हैं और इकाइयां स्थापित करने की सोच रहे हैं। उनके लिए बहुत अच्छी योजना है। इसमें मुफ्त बिजली मिलेगी। इसके अलावा इकाइयों स्थापना के लिए क्रय की गई जमीन या लीज पर ली गई जमीन के लिए स्टाप ड्यूटी छूट रहेगी। इसके लिए बैंक गारंटी व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा।
योजना का ये है मुख्य उद्देश्य
आमजन मानस के लिए प्रोटीनयुक्त आहार में अंडे की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं जाने में लोगों को अंडा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना। कुक्कुट मांस की उपलब्धता मांग के अनुसार सुनिश्चित करना जिससे अन्य प्रदेशों से होने वाले आयात पर निर्भरता कम हो। पोषण सुरक्षा को सुनिश्चित करना। प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार सृजन करते कुक्कुट पालन से किसानों की आय दोगुनी होगी।
सरकार की ओर से कुक्कुट इकाइयों को बढ़ावा देने की पहल की गई है। फरवरी में होने वाली यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से जोड़ने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए सरकार इकाइयों को स्थापित करने वालों को अनुदान भी उपलब्ध कराएगी। - डा. मेघश्याम, सीवीओ।
ये भी पढ़ें- बरेली: अधीक्षण अभियंता ने रिश्वत लेने वाले जेई को किया निलंबित, होगी विभागीय जांच
