UP Weather Update: यूपी के इन जिलों में बार‍िश का अलर्ट, लखनऊ से नोएडा तक धुंध

UP Weather Update: यूपी के इन जिलों में बार‍िश का अलर्ट, लखनऊ से नोएडा तक धुंध

लखनऊ। राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। पश्चिमी यूपी में जहां गुरुवार को बारिश हुई तो वहीं अब इसका असर आज पूर्वांचल तक देखने को मिल रहा है। शुक्रवार की सुबह अन्य दिनों की अपेक्षा लोगों को कम ठंड का अहसास हुआ। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से राजधानी लखनऊ में हवा चलती दिख रही है।

हवा के प्रभाव ने विजिबिलिटी बढ़ाई है। सुबह 8:00 बजे राजधानी में विजिबिलिटी 500 मीटर देखी गई। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर आज भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। बादल के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद एक बार फिर से लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास होगा।

 शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में भारी मौसम के बीच अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी गई। गुरुवार को राजधानी का तापमान पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण बढ़ा। लखनऊ में अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

सुबह से आसमान में बादल जैसी स्थिति और 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवाओं के कारण लोगों को धुंध और कोहरे का कम असर दिखा। हालांकि, विजिबिलिट घटी हुई दिखी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

16 जनवरी से फ‍िर शुरु होगी शीतलहर
आंचलिक विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक दानिश के अनुसार, शुक्रवार को धूप निकलने से तापमान बढ़ेगा और सर्दी से राहत मिलेगी। कुछ जगहों पर बादलों की आवाजाही रहेगी और पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं। हालांकि शनिवार से एक बार फिर तापमान में दो से चार डिग्री तक कि गिरावट दर्ज हो सकती है। 16 जनवरी से प्रदेश भर में शीतलहर की आशंका भी है। रुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ें:-बरेली : सूर्यदेव ने दिए दर्शन, निकली धूप..खिले चेहरे, ठिठुरन से मिली राहत