Bareilly News: गर्मी से अभी नहीं मिलेगी रात, पारा जाएगा 40 डिग्री पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अभी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सप्ताह भर साफ मौसम रहने और तेज धूप की वजह से पारा लगातार 39-40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22-23 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने का पूर्वानुमान है। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल तक हीट वेव चलने का अनुमान जताया गया है। इससे दिन के साथ रात में भी गर्मी बढ़ेगी।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: कूड़ा डालने के विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

 

संबंधित समाचार