बहराइच: प्लग लगाते समय करंट लगने से ग्रामीण की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के ग्राम पंचायत रेहुआ मंसूर निवासी एक ग्रामीण की मंगलवार को करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेहुआ मंसूर गांव निवासी  बृजेंद्र नाथ मिश्रा (55) पुत्र चंद्र कांत मिश्रा मंगलवार शाम को घर के बोर्ड में पंखे का प्लग लगा रहे थे। तभी वह करंट की चपेट में आ गए। 

मूर्छित होकर वह जमीन पर गिर गए। परिवार के लोग अधेड़ को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस पर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। बड़े पुत्र धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि घर में ही पिता जी को करंट लगी है। प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार राणा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-डिंपल यादव का दावा- भाजपा अगर लोकसभा चुनाव जीती तो भारत 15 साल पीछे चला जाएगा 

संबंधित समाचार