Bareilly News: फरमान हत्याकांड खुलासा...सिगरेट पिलाने के बहाने बुलाकर दोस्तों ने की थी हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भुता, अमृत विचार। भुता पुलिस ने दो दिन पहले हुए फरमान हत्याकांड का खुलासा करते हुए उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार करके किशोर न्यायबोर्ड में पेश किया जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

भुता थाना क्षेत्र के गांव परेवा कुइया में शनिवार रात्रि को दसवीं के छात्र फरमान की धारदार हथियारों से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी । किशोर का शव अगले दिन सुबह गांव के बाहर नरेश के मकान के पीछे इलियास के खेत में मिला था।

पुलिस ने मृत छात्र के पिता की तहरीर के आधार पर गांव के ही नामजद आरोपी गौतम पुत्र विजयपाल और दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी गौतम को हिरासत में लेकर पूछता शुरू की तो आरोपी पुलिस के सामने ज्यादा देर तक झूठ नहीं बोल सका,उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपियों ने बताया फरमान हमारा दोस्त था और आए दिन वह हमसे दबंगई में सिगरेट मंगाता था और हमारी बेइज्जती करता था। इसी से नाराज दोनों दोस्तों ने साजिश रचकर उसको सिगरेट पीने के बहाने शनिवार की रात को गांव के बाहर बुलाकर तलवार से वार करके हत्या कर दी।

पुलिस ने बाल अपचारियों की निशानदेही से हत्या में प्रयुक्त खून के धब्बों से जमी हुई तलवार बरामद कर ली है।आरोपियों को मंगलवार को किशोर बोर्ड न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया । इस खुलासे में थाना अध्यक्ष सतीश कुमार, उप निरीक्षक बृजेश कुमार, महिला उप निरीक्षक मानसी चौधरी, उप निरीक्षक नितिन शिरिष, कांस्टेबल देवेंद्र सोलंकी, अरविंद, देवेंद्र, महिला कांस्टेबल अंजना, प्रीति का योगदान रहा।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: ममता से दूर हो रहे डिंक कपल, डबल इनकम नो किड्स श्रेणी के दंपती काउंसिलिंग कराने पहुंच रहे मनकक्ष

 

 

संबंधित समाचार