Bahraich News: ज्वेलरी की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। शहर के स्टील गंज बाजार स्थित ज्वेलर्स की दुकान में देर रात को शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पाकर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं मलबा गिरने से फायर कर्मी भी बाल बाल बच गए।

कोतवाली नगर का स्टील गंज बाजार शहर के बीच में स्थित है। बाजार में पिंटू मिंटू सोने और चांदी की दुकान का संचालन करते हैं। इनकी दुकान शहर की बड़ी दुकान में शुमार है। देर रात को शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। बीच शहर की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया।

 दुकान संचालक भी मौके पर पहुंच गए। अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाया। इसके बाद शटर खुलवाया गया। शटर खुलते ही मलबा नीचे गिरने लगा। जिसकी चपेट में आने से दमकल कर्मी भी बाल बाल बच गए। हालांकि दो घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया गया। अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है। कोतवाल नगर शैलेश सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें:-Lohia Institute: लोहिया संस्थान के चिकित्सक अमित नायक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

संबंधित समाचार