बरेली : पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन में छेड़छाड़ के आरोपी की बुरी तरह पिटाई, Video Viral
बरेली, अमृत विचार। पद्मावत एक्सप्रेस में छेड़छाड़ के आरोपी की बुरी तरह पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि बेल्टों से एक शख्स को पीटा जा रहा है। पूरे मामले में जीआरपी ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा कि ट्रेन के जनरल कोच में एक शख्स सफर करते हुए एक युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। यात्रियों ने विरोध किया तो वह अभद्रता करने लगा। जिस पर यात्रियों ने उसकी पिटाई कर दी।
बरेली : पद्मावत एक्सप्रेस में छेड़छाड़ के आरोपी की बुरी तरह पिटाई का वीडियो वायरल @bareillypolice pic.twitter.com/fGdEGHwnPJ
— Amrit Vichar (@AmritVichar) January 13, 2023
इस मामले की बरेली जंक्शन जीआरपी को सूचना दी गई। ट्रेन बरेली पहुंची तो जीआरपी ने दो छात्रों सूरज निवासी प्रतापगढ़ और सतीश निवासी रायबरेली को गिरफ्तार कर लिया।
मारपीट के दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि छेड़छाड़ के जिस आरोपी की पिटाई हुई, वह मुरादाबाद में ही उतर गया। जिसकी तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें : बरेली : सूर्यदेव ने दिए दर्शन, निकली धूप..खिले चेहरे, ठिठुरन से मिली राहत
