Mahoba News : बोगी में खराबी आने से 40 मिनट खड़ी रही बरौनी एक्सप्रेस, यात्री परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Mahoba News महोबा में बरौनी एक्सप्रेस खड़ी रही।

Mahoba News महोबा में बोगी में खराबी आने से करीब 40 मिनट तक बरौनी एक्सप्रेस खड़ी रही। रेलवे की टीम ने खराब बोगी हटाकर दूसरी बोगी लगाकर ट्रेन को बढ़ाया।

महोबा, अमृत विचार। बरौनी अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी में खराबी आने के कारण रेलवे स्टेशन महोबा में बोगी के यात्रियों को प्लेटफार्म पर उतार दिया गया, इसके बाद रेलवे के कर्मचारियों ने खराब बोगी को काटकर दूसरी बोगी लगा दी।

जिसके चलते चालीस मिनट तक बरौनी एक्सप्रेस महोबा रेलवे स्टेशन में खड़ी रही। दूसरी बोगी जोड़ने के बाद यात्रियों को बोगी में सवार करके ट्रेन को अहमदाबाद के लिए रवाना किया।

बरौनी से चलकर अहमदाबाद जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी की पहिए कबरई रेलवे स्टेशन के पास दिक्कत करने लगे,जिससे किसी तरह एक्सप्रेस गाड़ी का चालक महोबा रेलवे स्टेशन तक खींच लाया।

यहां पर चालक ने रेलवे के अधिकरियों को जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद आनन फानन में रेलवे कर्मचारियों की टीम लगा दी गई। टीम में दिक्कत कर रही बोगी को ट्रेन से हटा दिया और उसके स्थान पर दूसरी बोगी लगा दी, जिससे यात्रियों को भी कोई असुविधा नहीं हुई। 

बरौनी अहमदाबाद एक्सप्रेस शनिवार की शाम को 4ः20 बजे रेलवे स्टेशन महोबा आई, इसके बाद ट्रेन की बोगी बदलने का कार्य शुरू हो गया। करीब चालीस मिनट के अंदर दूसरी बोगी की व्यवस्था करके ट्रेन को रवाना कर दिया गया, जिससे रेलवे स्टेशन महोबा में लगभग चालीस मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।

जिससे यात्री रेलवे स्टेशन पर टहलते रहे साथ ही रेलवे के दुकानदारों और प्लेटफार्म की दुकानदारों की खासी बिक्री हुई। जीआरपी के थानाध्यक्ष अवधेश सिंह ने बताया कि ट्रेन रेलवे स्टेशन में लगभग आधा घंटे खड़ी रही, इस दौरान किसी भी तरह का यातायात बाधित नहीं हुआ है।

संबंधित समाचार