Mayawati Birthday: मायावती को अखिलेश यादव और सतीश महाना ने दी जन्मदिन की बधाई

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ। Mayawati Birthday Wishes... बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) का रविवार 15 जनवरी को जन्मदिन मनाया जा रहा है। ऐसे में मायवती के जन्मदिन पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने भी मायवाती को उनके 67 वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर मायावती को जन्मदिन पर बधाई संदेश दिया। उन्होंने लिखा, "सुश्री मायावती को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनायें।" इसके अलावा यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने शुभकामनाएं संदेश देते हुए लिखा, "बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को जन्मदिन की हार्दिक बधाई, प्रभु श्री राम से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना है।" 
 
इससे परले सीएम योगी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर मायावती को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, "बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना है।"

यह भी पढ़ें:-Birthday पर बसपा प्रमुख मायावती का बड़ा ऐलान- BSP अकेले लड़ेगी सभी चुनाव, EVM पर भी उठाया सवाल

संबंधित समाचार