Birthday पर बसपा प्रमुख मायावती का बड़ा ऐलान- BSP अकेले लड़ेगी सभी चुनाव, EVM पर भी उठाया सवाल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) ने आज अपने जन्मदिन के मौके पर ‘मेरे संघर्षमय जीवन एवं बसपा मूवमेंट का सफरनामा भाग-18’ हिंदी और अग्रेंजी पुस्तक का विमाचन किया। इस दौरान मायावती ने कैलाश खेर गीत को भी लांच किया। मायावती ने बसपा की उपलब्धियां का बखान किया। मायावती ने ऐलान किया कि बसपा अब सभी चुनाव अकेले लड़ेगी। इस दौरान मायावती ने कहा कि बसपा का जनाधार बढ़ा है। इस दौरान बसपा प्रमुख मायावती ने ईवीएम (EVM) पर सवाल उठाया।  

मायावती ने ईवीएम (EVM) पर उठाया सवाल

बसपा प्रमुख मायावती ने ईवीएम (EVM) पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों से देश में EVM के जरिए चुनाव कराने को लेकर यहां की जनता में किस्म-किस्म की आशंकाएं व्याप्त हैं। इसे दूर व खत्म करने के लिए अब यहां आगे सारे छोटे-बड़े चुनाव पूर्व की तरह बैलेट पेपर पर कराए जाएं।"

मायावती ने कहा, "आगे होने वाले राज्यों के विधान सभा और अगले वर्ष देश में होने वाले लोकसभा के लिए आम चुनाव में हमारी पार्टी किसी भी अन्य पार्टी के साथ कोई भी गठबंधन कर चुनाव नहीं लड़ेगी।" इसके बाद स्पष्ट हो गया कि अब बीएसपी आगामी चुनावों में किसी भी अन्य पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

बता दें कि इससे पहले शनिवार को बसपा प्रमुख मायावती ने अपने जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया था। ये दिवस अति गरीबों, मजलूमों, असहायों और अन्य अति जरूरतमंद लोगों की विभिन्न रुप में मदद करके मनाए जाने की बात कही गई थी।

यह भी पढ़ें:-Mayawati Birthday: मायावती का जन्मदिन आज, सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने दी शुभकामनाएं

संबंधित समाचार