Mayawati Birthday: मायावती का जन्मदिन आज, सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने दी शुभकामनाएं

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। Mayawati Birthday Wishes...बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) का रविवार 15 जनवरी को जन्मदिन मनाया जा रहा है। ऐसे में बसपा प्रमुख मायवती के जन्मदिन पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें जन्मदिन की शुभाकामनाएं दी है।

सीएम योगी ने रविवार की सुबह अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर मायावती को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, "बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना है।"

केशव मौर्य ने भी मायावती को दी जन्मदिन शुभकामनाएं 
उन्होंने लिखा, "बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मा. मायावती, आपको जन्मदिन की ह‍ार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें."

मायावती का 67वां जन्मदिन, पार्टी करेगी ये बड़ा आयोजन
15 जनवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती का 67वां जन्मदिन है। इस मौके पर बसपा कार्यकर्ता प्रदेश भर में कार्यक्रम करने वाले हैं। पिछले दो साल से कोरोना संकट की वजह से पार्टी और कार्यकर्ताओं ने बीएसपी सुप्रीमो का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया।

यह भी पढ़ें:-Makar Sankranti: मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति की बधाई... Video

संबंधित समाचार