Kanpur: बेटों पर लगे चोरी के आरोप में रिश्तेदारों के साथ थाने पहुंचा वृद्ध, अचानक हार्ट अटैक आने से चली गई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र में वृद्ध की हार्ट अटैक से मौत।

कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र में बेटों पर चोरी के आरोप में वृद्ध रिश्तेदारों के साथ थाने पहुंचा। जहां बाहर निकलने के बाद वृद्ध की मौत हो गई।

कानपुर, अमृत विचार। बिठूर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर निवासी ननखा यादव (75) ने ग्राम संडीला, थाना चौबेपुर निवासी राजकुमार को कुछ दिनों पहले गोबर की खाद बिक्री की थी, जिसके सात हजार रुपये राजकुमार से लेना था। इधर, 11 जनवरी को राजकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था की खाद का पैसा न देने पर ननखा यादव के पुत्र सुनील, दीपू, बबलू नीरज व सुरजीत जबरन उसका पंपिंग सेट उठा ले गये।

इसी मामले को लेकर ननखा यादव सोमवार दोपहर अपने दो रिश्तेदारों ततारपुर, चौबेपुर निवासी रामखिलावन व बलवीर यादव को साथ लेकर चौबेपुर थाने आया था। जहां से घर वापसी के दौरान थाने गेट पर ही अचानक ननखा यादव जमीन पर गिर गया। पुलिस आनन-फानन उसको उठाकर सीएचसी लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एडीएसपी लखन सिंह यादव ने बताया की वृद्ध की मौत संभवतः हार्ट अटैक से हुई है , पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित समाचार