J P Nadda जून 2024 तक बने रहेंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्यकाल एक साल बढ़ा

J P Nadda जून 2024 तक बने रहेंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्यकाल एक साल बढ़ा

नई दिल्ली। जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) का बतौर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का कार्यकाल एक साल तक बढ़ा दिया गया है। इसकी मुहर पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मंगलवार को लगी।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जेपी नड्डा के लिए राष्ट्रीय कार्यकारणी ने आज प्रस्ताव किया है, राजनाथ सिंह ने इस प्रस्ताव को रखा है, और सभी भाजपा के सदस्यों ने इसे स्वीकार किया है। जेपी नड्डा को जून 2024 तक के लिए भाजपा के अध्यक्ष के रूप में इनका कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के एक्सटेंशन पर मुहर लग गई। नड्‌डा का कार्यकाल अगले एक साल यानी जून 2024 तक बढ़ा दिया गया है। बता दें कि नड्‌डा को जून 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद 30 जनवरी 2020 को उन्हें पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया गया। नड्‌डा का कार्यकाल 20 जनवरी को खत्म हो रहा है।

दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज आखिरी दिन है। आज बैठक में सामाजिक-आर्थिक प्रस्ताव पेश किया गया। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि इस प्रस्ताव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की गई। प्रस्ताव में कहा गया कि उनकी नीतियों की वजह से भारत दुनिया की पांच बड़ी इकोनॉमी में शामिल हो गया है।

इसके बाद शाम 4 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमाम पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। मोदी की स्पीच को मार्गदर्शन वक्तव्य कहा गया है। इसके बाद दो दिन की यह मीटिंग खत्म हो जाएगी।

ये भी पढ़ें : भाजपा कार्यकारिणी ने प्रधानमंत्री मोदी की आर्थिक नीतियों को सराहा 

ताजा समाचार

कासगंज : नामांकन पत्रों की जांच पूर्ण, चार नामांकन पत्र हुए निरस्त 
UP Board Result 2024: इंटर में सुरभि ने आठवां और अंजलि ने प्रदेश में दसवां स्थान पाया...हाईस्कूल में राधिका ने किया जनपद टॉप
अयोध्या: गांव के लाल ने कर दिया कमाल, आनंद कुमार यादव ने हाई स्कूल में किया जिला टॉप, हासिल की 97.33% अंक
झांसी: आठ लाख से अधिक की लूट को अंजाम देने वाले आरोपियों के पुलिस ने किया गिरफ्तार
अयोध्या: स्नातक व परास्नातक सम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी, विद्यार्थी अब 25 अप्रैल तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
जानता था कि सुनील नारायण टी20 का महान क्रिकेटर बनेगा : गौतम गंभीर