Unnao के चर्चित माखी कांड के आरोपी पूर्व विधायक की पैरोल पर पीड़िता ने उठाए सवाल, बोली- मेरी जान को खतरा
उन्नाव के चर्चित माखी कांड के आरोपी पूर्व विधायक की पैरोल पर पीड़िता ने उठाए सवाल।
उन्नाव के चर्चित माखी कांड के आरोपी पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पैरोल पर पीड़िता ने सवाल उठाए। दिल्ली पुलिस व सीबीआई की निगरानी में जेल से बाहर रहे। जेल से निकल कर परिवार के खिलाफ षड्यंत्र रचने की आशंका जताई।
उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव का चर्चित माखी कांड दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद आरोपी पूर्व विधायक को सुप्रीम कोर्ट से 15 की अंतरिम जमानत मिलने के बाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस मामले की पीड़िता का एक और वीडियो वायरल हुआ है।
जिसमें उसने जमानत पर सवाल खड़े करते हुए सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट, राष्ट्रपति, पीएम व सीएम समेत अन्य जिम्मेदारों से गुहार लगाई है। उसका कहना है की जेल से बाहर निकलने के बाद पूर्व विधायक उसके परिवार के खिलाफ नई साजिश रच सकते हैं लिहाजा उन्हें दिल्ली पुलिस और सीबीआई की निगरानी में ही जेल से बाहर आने दिया जाए।
उन्नाव के चर्चित माखी कांड का जिन्न आरोपी पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को बेटी की शादी के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली 15 दिन की अंतरिम जमानत के बाद एक बार फिर बोतल से बाहर आ गया है। मीडिया में यह मामला सुर्खियों में आने के बाद माखी कांड की पीड़िता का भी एक वीडियो सामने आया है।
जिसमे उसने आरोपी पूर्व विधायक को मिली जमानत पर यह कहते हुए सवाल उठाए है की उसकी बहन की शादी के समय जेल में बंद उसके चाचा को सेंगर के परिवार के लोगों ने हाईकोर्ट से पैरोल मिलने के बाद भी जेल से बाहर नहीं आने दिया था। उसने सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के न्यायाधीशों, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर जेल से बाहर आने पर आरोपी सेंगर द्वारा परिवार के खिलाफ नया षड्यंत्र रचने की आशंका जताई है।
पीड़िता ने मांग की है कि सेंगर को दिल्ली पुलिस की कस्टडी में ही जेल से बाहर भेजा जाए। साथ ही सीबीआई उसके जेल से बाहर आने के बाद उस पर लगातार निगाह बनाए रखे जिससे वह कोई ऐसा षड्यंत्र न रच पाए जो उसके या उसके परिवार के लिए नया खतरा बने।
