हरदोई: साण्डी पुलिस की एसपी से की गई शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

थाने के ककेड़ी गांव में हुई थी लाखों की चोरी

हरदोई, अमृत विचार। गांव के ही लोगों ने मकान से लाखों के ज़ेवर और नगदी की चोरी कर ली, तहरीर देने के बाद भी पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में टाल-मटोल कर रही है। पुलिस के इस रवैए की शिकायत एसपी से की गई है।

बताते हैं कि साण्डी थाने के ककेड़ी निवासी रामचन्द्र पाल पुत्र द्वारिका पाल ने शहर में श्रवण देवी मंदिर साण्डी रोड पर नया मकान बनाया है।7 जनवरी को सभी लोग शहर में नए मकान में थे,उसी बीच गांव के कुछ लोगों ने रंजिश के चलते उसके मकान की कुंडी तोड़ कर वहां से 71 हज़ार की नगदी के अलावा सोने-चांदी का ज़ेवर सब कुछ पार कर दिया। रामचन्द्र पाल का कहना है कि वह अपनी शिकायत ले कर पुलिस के पास पहुंचा, लेकिन साण्डी पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में टाल-मटोल कर रही है। रामचन्द्र पाल ने इसकी शिकायत एसपी से की है।

पुलिस गहराई से कर रही है छानबीन
साण्डी थाने के ककेड़ी गांव में हुई चोरी के मामले में एसएचओ साण्डी राजदेव मिश्रा का कहना है कि तहरीर मिलते ही पुलिस ने गहराई से छानबीन करनी शुरू कर दी है। इसमें टाल-मटोल करने का आरोप गलत है। उन्होंने कहा है कि जल्द से जल्द मामले की सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।


ये भी पढ़ें - मुख्तार अंसारी सुपीरियर क्लास का अधिकारी नहीं, हाईकोर्ट ने विशेष अदालत का आदेश किया निरस्त  

संबंधित समाचार