चित्रकूट: मौनी अमावस्या पर मंदाकिनी में छह लाख से अधिक ने लगायी आस्था की डुबकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के पौराणिक एवं ऐतिहासिक तीर्थ स्थल चित्रकूट में आज माघ की मौन अमावस्या के पावन पर्व पर छह लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाकर कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा लगाई। इस अवसर पर शासन एवं प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।

कामदगिरि मुख्य द्वार के महंत रामस्वरूपाचार्य ने बताया कि माघ की अमावस्या अगर शनिवार को पड़ती है तो स्नान करके अन्न दान करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। मेले में जिलाधिकारी अभिषेक आनंद और पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला लगातार अपनी अपनी टीम के साथ नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें:-Big News:अजीत सिंह हत्याकांड में पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने किया सरेंडर 

संबंधित समाचार