राजस्थान सरकार 26/11 हमले की पीड़िता के घर का सपना साकार कर रही: राहुल गांधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राजस्थान सरकार 26/11 आतंकी हमले में घायल हुई एक महिला के घर के सपने को साकार कर रही है। राहुल गांधी ने शनिवार को यह बात कही। यह महिला बाद में इस मामले में गवाह बन गई।

एक ट्वीट में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि नौ वर्ष की उम्र में देविका रोतवान मुंबई में हुए 26/11 हमले में घायल हो गई थीं और फिर देश के लिए न्याय सुनिश्चित करने को लेकर मामले में गवाह बनी। गांधी ने हिंदी में किये गये ट्वीट में कहा कि हाल ही में उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा में भी भाग लिया। राहुल ने कहा, ‘‘उनकी देशभक्ति का सम्मान करते हुए राजस्थान सरकार खुद का एक घर होने के उनके सपने को साकार कर रही है।

यह भी पढ़ें- Wrestlers Protest: खेल मंत्रालय का बड़ा एक्शन, कुश्ती संघ के अतिरिक्त सचिव को किया बर्खास्त

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज