पाकिस्तान में सियासी हलचल, PML-N नेता पीर अमीन उल हसनत PTI में शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के वरिष्ठ नेता पीर मोहम्मद अमीन उल हसनत शाह पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) में शामिल हो गये है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार पीटीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष फवाद चौधरी, उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी और पार्टी महासचिव असद उमर ने संवाददाता सम्मेलन में हरसनत के पीटीआई में शामिल होने की घोषणा की।

हसनत ने पीटीआई के वरिष्ठ नेताओं, विशेषकर कुरैशी को धन्यवाद दिया, जिन्हें उन्होंने अपने परिवार में एक ‘नेता’ के रूप में शामिल किया है। उन्होंने उनकी बहुत प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उन्हें राजनीति में अच्छे अनुभव मिलते रहें।

कुरैशी ने आध्यात्मिक और राज नेता के रूप में हसनत प्रशंसा की और कहा कि उनके पीटीआई में शामिल होने से सरगोधा में पार्टी मजबूत होगी। इससे पहले  हसनत ने सरगोधा में सम्मेलन के दौरान गुप्त रूप से कहा था कि जैसे-जैसे समय बीतता है, नई जानकारी सामने आती है।

ये भी पढ़ें:- केन्या में नौका पलटने से तीन लोगों की मौत, 15 विदेशी नागरिकों समेत 29 लोग थे सवार

संबंधित समाचार