छत्तीसगढ़: बीमारियों का इलाज करने का दावा करते हुए धर्मांतरण कराने वाला धर्म प्रचारक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की पत्थलगांव थाना पुलिस ने चंगाई सभा करके बीमारियों का इलाज करने का दावा करते हुए धर्मांतरण कराने वाले एक धर्म प्रचारक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सरगुजा जिले में रहने वाले धर्म प्रचारक जयप्रकाश तिर्की ने यहां पालिडीह गांव में चंगाई सभा का आयोजन किया था। इस सभा में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा कर बीमारों का धार्मिक ग्रंथों से इलाज करने का दावा किया जा रहा था। 

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: इको फ्रेंडली गोबर पेंट से पोती जाएंगी 500 सरकारी इमारतें

इस चंगाई सभा में धर्म का प्रचार करने से गांव में माहौल खराब होते देखकर गांव के उप सरपंच उपेंद्र यादव ने पत्थलगांव पुलिस को शिकायत की थी। मौके पर जब पुलिस और राजस्व अधिकारी पहुंचे तो शिकायत सही पाई गयी। पुलिस ने चंगाई सभा का आयोजन स्थल से प्रचारक जयप्रकाश तिर्की को हिरासत में लेकर वहां धार्मिक पुस्तकें एवं वाद्ययंत्र जप्त किए। इस मामले की जांच के बाद पत्थलगांव थाने में आरोपी के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को आहत करने का अपराधिक मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और बाद में जेल भेज दिय गया। 

ये भी पढ़ें- बागेश्वर धाम सरकार को मंत्री ने दिया चैलेंज, धीरेंद्र शास्त्री की चेतावनी- सनातन धर्म का विरोध करने वालों का होगा बहिष्कार