Athiya Shetty-KL Rahul Wedding : कल सात फेरे लेंगे केएल राहुल और अथिया शेट्टी! शादी की तैयारियां हुईं शुरू 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट केएल राहुल और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी कल यानी 23 जनवरी को सात फेरे लेंगे। दोनों की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह कपल खंडाला में स्थित सुनील शेट्टी के बंगले में एक दूसरे का हाथ थामेगा, जिसकी फोटो और वीडियो लगातार वायरल हो रही हैं। एक्टर के फार्म हाउस को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शादी में सिर्फ 100 मेहमान ही शामिल होंगे।

https://www.instagram.com/p/B4h0r7PBOE2/?utm_source=ig_web_copy_link

अथिया और केएल राहुल की शादी इस साल की सबसे पहली सेलिब्रिटी वेडिंग है। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच आथिया के पिता और एक्टर सुनील शेट्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है ,जिसमें वो पैपाराजी से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस दौरान मीडिया वालों और पैपाराजी को कहा, 'मैं कल आप लोगों के सामने बच्चों को लेकर आता हूं। आप लोगों ने अब तक जो प्यार दिखाया है, उसके लिए शुक्रिया। रिपोर्ट के मुताबिक, शादी में सिर्फ कपल के फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। इसके अलावा कोई भी बॉलीवुड सेलिब्रिटी और क्रिकेटर शादी का हिस्सा नहीं होगा।

https://www.instagram.com/p/CntdcxNj6Ya/

ये स्टार्स हो सकते हैं शामिल 
आथिया शेट्टी केएल राहुल की शादी में जैकी श्रॉफ, सलमान खान, अक्षय कुमार, एम एस धोनी और विराट कोहली जैसे बड़े सेलेब्स के पहुंचने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें :  Shoaib Akhtar ने छोड़ी अपनी बायोपिक 'Rawalpindi Express', फिल्म निर्माताओं को दी चेतावनी

 

संबंधित समाचार