मनोज सिन्हा ने ली जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल पद की शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के दूसरे उपराज्यपाल के रूप में मनोज सिन्हा ने आज यहां पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राजभवन में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल ने सिन्हा को शपथ दिलायी। मनोज सिन्हा ने अंग्रेजी भाषा में शपथ ली। इससे पूर्व मुख्य …

श्रीनगर। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के दूसरे उपराज्यपाल के रूप में मनोज सिन्हा ने आज यहां पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राजभवन में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल ने सिन्हा को शपथ दिलायी।

मनोज सिन्हा ने अंग्रेजी भाषा में शपथ ली। इससे पूर्व मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने सिन्हा को जम्मू कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किये जाने संबंधी राष्ट्रपति के आदेश को पढ़ कर सुनाया। शपथ ग्रहण समारोह में चुनींदा अतिथि ही शामिल हुए। पहले उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने पांच अगस्त काे पद से त्यागपत्र दिया था और कल उन्हें भारत का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति भवन ने कल सुबह मुर्मू के त्यागपत्र को स्वीकार किये जाने और सिन्हा को उपराज्यपाल नियुक्त किये जाने की घोषणा की थी। घोषणा के बाद सिन्हा कल दोपहर श्रीनगर पहुंच गये थे और शपथ एवं कार्यभार ग्रहण करने से पहले कल दिनभर उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और परिस्थितियों की जानकारी ली।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा