कड़े सुरक्षा घेरे में बरेली पहुंचे सीएम योगी, जनप्रतिनिधियों से जाना शहर का हाल
बरेली, अमृत विचार। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे बरेली पहुंचे। वहां पर उन्हें त्रिशूल एयरवेज से कड़े सुरक्षा घेरे में कमिश्नरी तक ले जाया गया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए प्रशासन ने सर्किट हाउस से लेकर चौकी चौराहा तक के इलाके को सेफ जोन में तब्दील कर दिया। …
बरेली, अमृत विचार। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे बरेली पहुंचे। वहां पर उन्हें त्रिशूल एयरवेज से कड़े सुरक्षा घेरे में कमिश्नरी तक ले जाया गया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए प्रशासन ने सर्किट हाउस से लेकर चौकी चौराहा तक के इलाके को सेफ जोन में तब्दील कर दिया। दोनों ओर से वाहनों के प्रवेश को रोक दिया गया। बरेली पहुंचते ही मुख्यमंत्री योगी ने सबसे पहले जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करके शहर की स्थितियों का जायजा लिया। इसके बाद सीएम कोविड-19 को लेकर मंडलीय बैठक करेंगे, जिसमें बरेली में बढ़ रहे संक्रमितों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश देंगे।
