Oscar Award 2023: फिल्म RRR का गाना 'नाटू-नाटू' को मिली बड़ी कामयाबी, ऑस्कर के लिए नॉमिनेट

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मकार एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' का गाना नाटू-नाटू ऑस्कर के लिये नॉमिनेट किया गया है। एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने पूरी दुनिया में तहलका मचाया है।राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर इस फिल्म के गाने 'नाटू-नाटू' को 'गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023' में बेस्ट ओरिजिनल गाने के लिए सम्मानित किया गया था।

गोल्डन ग्लोब जीतने के बाद राजामौली की फिल्म को बेस्ट सॉन्ग के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड से नवाजा गया है। यह अवॉर्ड 'नाटू नाटू' गाने के लिए ही दिया गया था। ऑस्कर 2023 के फाइनल नॉमिनेशन की अनाउंसमेंट कर दी गई है। इसमें आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। इस गाने को एम एम कीरवानी ने कंपोज किया है।

ये भी पढ़ें:- Pathan Movie: कानपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच शाहरुख की फिल्म का शो जारी 

संबंधित समाचार