हरा सेब पोषक तत्वों से है भरपूर, इसके फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आपने अब तक लाल सेब के फायदों के बारे में सुना होगा, लेकिन इस आर्टिकल में आपको हम हरे सेब के लाभ लेकर आए हैं। हरा सेब पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो कई बीमारियों से बचाने में मददगार साबित हो सकता है। खास बात ये है कि हरे सेब के सेवन से त्वचा को भी स्वस्थ रखा जा सकता है, हरे सेब को लीवर के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आप रोज सुबह 1 हरे सेब का सेवन जरूर करें।

हरे सेब के पोषक तत्व
हरा सेब पोषक तत्वों का भंडा है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटेशियम, कॉपर, आयरन, जिंक, विटामिन-ए और विटामिन-के जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, ये एक हेल्दी शरीर के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं। इतना ही नहीं ये तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार माने जाते हैं।

इन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है ग्रीन सेब
ग्रीन सेब का सेवन दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद है। यह दिल की सेहत को सही रखता है। हरे सेब में विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन पाया जाते हैं, जो हार्ट हेल्थ को इंप्रूव करते हैं। इससे कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है। खास बात ये भी है कि हरे सेब में डाइटरी फाइबर होता है, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है। अगर आप हार्ट के मरीज हैं, तो डॉक्टर की सलाह के बाद ग्रीन एप्पल का सेवन कर सकते हैं।

हरा सेब खाने के फायदे
-हरा सेब खाने से कब्ज और डायरिया की समस्या से आराम मिलता है।
-हरे सेब में मौजूद पोषक तत्व लीवर को मजबूत बनाने का काम करते हैं।
-हरा सेब वनज घटाने में भी मददगार साबित हो सकता है।
-हरे सेब में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर की सूजन कम करते हैं।
-हरे सेब में कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम और पोटेशियम तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।

यह भी पढ़ें- खांसी के सिरप से मौत के मामलों के बाद बच्चों को दूषित दवाओं से बचाने की कार्रवाई हो: WHO