मेरठ : 50 हजार के इनामी शातिर सुशील फौजी ने कोर्ट में किया सरेंडर, रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

मेरठ : 50 हजार के इनामी शातिर सुशील फौजी ने कोर्ट में किया सरेंडर, रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

मेरठ, अमृत विचार। रोहटा थाना क्षेत्र के भदौड़ा निवासी सुशील फौजी ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सुशील फौजी पर 50 हजार का इनाम था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही थी।

रंगदारी व जान से मारने की धमकी देने का लगा था आरोप
भदौड़ा गांव निवासी इमरान नाम के एक व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देकर सुशील फौजी के खिलाफ रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था। सुशील फौजी पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप भी था। 

50 हजार का इनाम किया घोषित
सुशील पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। सुशील आर्मी में जवान है और उसकी तैनाती लद्दाख में थी। कई बार पुलिस सुशील की गिरफ़्तारी को लेकर आर्मी के सेंटर पर पहुंची। लेकिन, आर्मी के अधिकारियों ने उसकी गिरफ्तारी कराने से इंकार कर दिया था। कई बार पुलिस और आर्मी अधिकारियों के बीच पत्र लिखकर भी वार्ता हुई।

पुलिस रिमांड की तैयारी में जुटी
बुधवार को सुशील फौजी ने कचहरी स्थित एसीजे-6 की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जहां, पुलिस लगातार गिरफ़्तारी को लेकर आर्मी के अधिकारियों से वार्ता करती रह गई। वहीं, सुशील ने खुद को सरेंडर कर दिया। जानकारी लगने पर रोहटा थाने की पुलिस कोर्ट पहुंची। पुलिस अब फौजी को रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गई है।

ये भी पढ़ें :  मेरठ: हथियार के बल पर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल