झड़ते बालों से हैं परेशान तो नारियल और आंवला का नहीं ये तेल है फायदेमंद

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

Castor oil for hair fall: आज के दौर में हर कोई झड़ते बालों की समस्या से परेशान है। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा कि इसे रोकने के लिए क्या करें। हर किसी के दिमाग में एक ही सवाल है कि झड़ते बालों के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है?

इस सवाल को सुनते ही दिमाग में नारियल, प्याज, सरसों और आंवले का तेल आता है। लेकिन, आज हम आपको इन सब में से किसी भी तेल के बारे में नहीं बताएंगे बल्कि, अरंडी तेल के बारे में बताएंगे जो कि बालों को जड़ों के लिए अच्छा माना जाता है। ये बालों के लिए काफी हेल्दी और झड़ते बालों पर लगाम लगा सकता है। तो आइए जानते हैं इसके फायदे।

झड़ते बालों के लिए अरंडी का तेल कैसे फायदेमंद है

स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है
झड़ते बालों के लिए अरंडी का तेल कई कारणों से फायदेमंद है जिसमें से एक है ब्लड सर्कुलेशन को सही करना। दरअसल, हमारे स्कैल्प में बालों के रोम होते हैं जो कि पोषण और देखभाल की कमी से खराब होने लगते हैं। साफ-सफाई और हाइड्रेशन की कमी से ड्राई स्कैल्प हो सकती है। इससे तेजी से बाल झड़ते हैं। ऐसे में अरंडी के तेल से स्कैल्प की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ सकता है और बालों के विकास को बढ़ावा मिलता है। 

ओमेगा 6 और ओमेगा 9 फैटी एसिड से भरपूर
अरंडी का तेल आपके बालों और खोपड़ी को हाइड्रेशन दे सकता है। ये अमीनो एसिड, रिकिनोइलिक एसिड से भरपूर है जो बालों के लिए एक प्राकृतिक ईमोलिएंट है। यह ओमेगा 6 और ओमेगा 9 फैटी एसिड से भी भरपूर होता है, जो नमी से बालों को मजबूत बनाता है। अरंडी का तेल बालों में नमी और प्राकृतिक तेलों को फंसाने में मदद करता है, जिससे नए बालों का विकास होता है। 

विटामिन ई से भरपूर
अरंडी का तेल विटामिन ई और फैटी एसिड से भरपूर होता है जो बालों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। अरंडी का तेल प्रोटीन संश्लेषण में भी मदद करता है जो आपके बालों के विकास को तेज करता है। ये तेजी से झड़ते बालों को कम करता है और इसके विकास की गति बढ़ाता है।

बालों के लिए ऐसे करें अरंडी के तेल का इस्तेमाल
बालों के लिए अरंडी के तेल का इस्तेमाल आप कई प्रकार से कर सकते हैं। जैसे कि आप 1 चम्मच एलोवेरा और बादाम के तेल के साथ अरंडी का तेल  मिला कर एक तेल तैयार कर सकते हैं। फिर इस तेल को बालों के लिए इस्तेमाल हो सकता है। ध्यान रखें कि इस तेल को सीधे अपने बालों में लगाएं बल्कि, किसी दूसरे तेल के साथ मिला कर इस्तेमाल करें।

(नोट- ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

ये भी पढ़ें- क्या है Year Of The Water Rabbit?, इन सभी अद्भुत लुप्तप्राय खरगोश प्रजातियों के बारे में सोचें 

संबंधित समाचार