शक्तिफार्मः आवासीय को 30 और प्रतिष्ठानों को देना होगा 50 रुपया प्रतिमाह यूजर चार्ज 

शक्तिफार्मः आवासीय को 30 और प्रतिष्ठानों को देना होगा 50 रुपया प्रतिमाह यूजर चार्ज 

शक्तिफार्म, अमृत विचार। नगर के अंतर्गत आवासीय परिसर एवं प्रतिष्ठानों से लिया जाने वाला यूजर चार्ज अब स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा वसूल किया जाएगा। इसके लिए नगर पंचायत शक्तिगढ़ ने सात वार्डों के लिए सात महिला समूह का गठन किया है।


नगर निगम हल्द्वानी की 'बैंणी सेना' की तर्ज पर यूजर चार्ज वसूलने को गठित 'मां दुर्गा वाहिनी' नामक सात महिला समूह नगर परिक्षेत्र में आने वाले सभी आवासीय परिसर से 30 रुपया प्रति माह तथा प्रतिष्ठानों से 50 रुपया प्रति माह की दर से यूजर चार्ज वसूल करेंगी। जिसके लिए महिला समूह द्वारा यूजर चार्ज की रसीद प्राप्त कराई जाएगी। बीते मंगलवार को नगर पंचायत शक्तिगढ़ में आयोजित बैठक में अध्यक्ष सुनील विश्वास एवं अधिशासी अधिकारी प्रतिभा कोहली ने नगर से यूजर चार्ज वसूलने के लिए अन्य महिला समूह को भी दिशा निर्देश दिए और उन्हें रजिस्टर, रसीद बुक, आईडेंटिटी कार्ड, पेंसिल, कार्बन कॉपी इत्यादि सामान वितरित किए।

इस दौरान अधिशासी अधिकारी प्रतिभा कोहली ने बताया कि हाईकोर्ट एवं शासन से यूजर चार्ज को वसूल करने निर्देश प्राप्त हुए हैं और ठीक से यूजर चार्ज की वसूली ना हो पाने के कारण महिला समूह का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि अब इन महिला समूह द्वारा नगर से यूजर चार्ज की वसूली की जाएगी।

उन्होंने सभी नगरवासियों से यूजर चार्ज को वक्त पर चुकाने और महिला समूह को सहयोग करने का भी अनुरोध किया। इस दौरान कार्तिक सुतार, गोविंद सरकार, विक्रम सिंह भंडारी, गोविंद पोखरिया, मनोज सरकार, नेहा चौहान, विमला देवी, पूनम अग्रवाल, ममता मंडल, शर्मिला दास, प्रेमा बिष्ट, मीना सुतार सहित समूह की महिलाएं मौजूद रही। 

 

यह भी पढ़ें- Pantnagar University: पंतनगर विश्वविद्यालय को नगर पालिका से मिलाने का विरोध - Amrit Vichar


मां दुर्गा वाहिनी ने 6 दिनों में वसूले दस हजार 


समूह गठित किए जाने के बाद दृढ़ संकल्पित होकर यूजर चार्ज वसूलने में जुटी महिलाओं ने मात्र 6 दिनों में दस हजार रूपये वसूल किए। अधिशासी अधिकारी प्रतिभा कोहली ने बताया कि महिला समूह द्वारा यूजर चार्ज की बेहतर वसूली की जा रही है। टीमें गठित किए जाने के बाद महिलाओं ने मात्र 6 दिनों में दस हजार रूपये वसूल किए।