मुरादाबाद : चार साल की बच्ची को 27 साल के युवक ने किया अगवा, दुष्कर्म की भी कोशिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 27 वर्षीय युवक ने चार साल की बच्ची को अगवा कर लिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस मामले में पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

पीड़िता की मां ने कटघर थाने में पुलिस को बताया है कि 21 अप्रैल को उसकी बेटी घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हो गई थी। बच्ची की काफी तलाश की गई, लेकिन उसके बारे में कहीं कोई पता नहीं चल पाया था। काफी देर बाद खोजबीन करने पर बच्ची रेलवे फाटक के पास झाड़ियों में मिली थी। पूछताछ करने पर बच्ची ने बताया कि उसे कटघर के मोती नगर मुस्तफाबाद निवासी अहसान अपने साथ ले गया था।

बच्ची ने अपनी मां को ये भी बताया है कि आरोपी अहसान ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है। कटघर थानाध्यक्ष तेजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : व्यापार संगठन ने की अवैध साप्ताहिक बाजार को हटाने की मांग, कहा- शहर में फर्राटे भर रहे अवैध ई-रिक्शाओं पर भी लगे अंकुश

संबंधित समाचार