शाहजहांपुर: रिश्ते को किया शर्मसार: चार साल से सगी बहन से कर रहा था छेड़छाड़, पुलिस से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। रोजा थाना क्षेत्र में सगे भाई बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक युवक अपनी सगी बहन से करीब चार वर्षों से अश्लील हरकतें करता रहा। एक दिन विरोध करने की हिम्मत की तो उसकी पिटाई कर दी गई। हरकतों से तंग पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक रोजा थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी ने बताया कि वह मूलतः शहर की रहने वाली है, मगर कुछ वर्षों से क्षेत्र के एक गांव में परिवार के साथ रहती है। उसका आरोप है कि उसका सगा भाई चार वर्षों से छेड़छाड़ व अश्लील हरकते करता चला आ रहा है। जब वह छेड़छाड़ का विरोध करती है तो उसके साथ मारपीट करता है।

उसने बताया कि भाई की इस हरकत को अपने पिता व अन्य भाइयों को बताया तो लोक लज्जा के डर से चुप रहने की सलाह दे दी, जिससे उसके भाई के हौसले बढ़ गए। अब उसका जब मन आता है। छेड़छाड़ करने लगता है। हिम्मत जुटाकर रविवार को उसने विरोध किया तो

उसके दूसरे भाई ने उसके साथ मारपीट की और जान से मार देने की धमकी दी। भाई के घिनौने कार्य से ऊब कर उसने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। उसका कहना है कि वह अपने भाई को सजा दिलाना चाहती है। वहीं थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कहा कि तहरीर मिल गई है मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढे़ं- शाहजहांपुर: साले के तिलक में जा रहे शिक्षक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, परिवार मे मचा कोहराम

संबंधित समाचार