मुख्यमंत्री योगी ने सनातन धर्म को बताया भारत का राष्ट्रीय धर्म, कहा- अयोध्या में 500 साल बाद फिर से बन रहा राममंदिर

मुख्यमंत्री योगी ने सनातन धर्म को बताया भारत का राष्ट्रीय धर्म, कहा- अयोध्या में 500 साल बाद फिर से बन रहा राममंदिर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। सीएम योगी ने कहा कि सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म है। निजी स्वार्थ से ऊपर उठते हुए हम यदि राष्ट्रीय धर्म से जुड़ते हैं तो देश सुरक्षित रहता है। इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि हमारे धर्मस्थलों को तोड़ा जाता है तो उनका पुनरनिर्माण होता है। अयोध्या में 500 साल बाद फिर से राम मंदिर बन रहा है। मुख्यमंत्री योगी का यह बयान तब है जब देश में सनातन धर्म को लेकर एक बड़ा बहसा छ‍िड़ी हुई है।

सनातन धर्म को देश का राष्ट्रीय धर्म
दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को राजस्थान के जालोर दौरे थे। यहां उन्होंने भीनमाल में नीलकंठ महादेव मंदिर के एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सनातन धर्म को देश का राष्ट्रीय धर्म बताया। सीएम योगी ने कहा कि हम यदि राष्ट्रीय धर्म से जुड़ते हैं तो देश सुरक्षित होता है। हमारे धर्म स्थलों को तोड़ा जाता है तो उनका फिर से पुनर्निर्माण भी होता है। अयोध्या में 500 साल बाद राम मंदिर बन रहा है। द‍िव्‍य और भव्य मंदिर बन रहा है।

अयोध्या में 500 वर्ष बाद फिर से बन रहा राममंदिर

इतना ही नहीं सीएम योगी ने यह भी कहा क‍ि क‍िसी काल खंड में अगर हमारे धर्म स्थलों को अपवित्र किया गया है तो उनकी पुनर्स्थापना का एक अभियान चले। इस अभियान का क्रम आप देख रहे होंगे कि अयोध्या में 500 वर्ष बाद मोदी जी के प्रयास से भव्य राम मंदिर के निर्माण का काम आज पूरा होने जा रहा है। आज भारत का राष्ट्रीय मंदिर भगवान राम के मंदिर के रूप में स्थापित हो रहा है। सीएम योगी ने कहा क‍ि मुझे बहुत प्रसन्‍नता है कि रामलला अगले एक वर्ष में अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे।

कांग्रेस नेता उदित राज ने साधा निशाना
वहीं योगी आदित्यनाथ के इस बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने बोला हमारा सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म है। मतलब सिख , जैन, बौद्ध, निरंकार, ईसाई और इस्लाम धर्म ख़त्म।

यह भी पढ़ें:-भारत जोड़ो यात्रा : खड़गे ने अमित शाह से राहुल गांधी की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का किया आग्रह

ताजा समाचार

गुडबाय और लुटेरे जैसी फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हैं अभिशेक खान, देखें VIDEO 
श्रावस्ती: अपराधियों के खिलाफ श्रावस्ती पुलिस की कार्रवाई! कहीं अवैध कच्ची शराब तो कहीं चालान कर लगाया समन शुल्क
Fatehpur News: थ्रेसर में फंसा गमछा...सिर धड़ से हो गया अलग, किसान की मौत, रो-रोकर बेहाल हुए परिजन
Lok Sabha Election 2024: फर्रुखाबाद में मारिया आलम बोली- सीएए एनआरसी को लेकर जेल में बंद कितने लोगों के केस सलमान खुर्शीद साहब फ्री में लड़ रहे...
रामपुर : मामूली बात को लेकर शराब ठेके के सेल्समैन को पीटकर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज
President ayodhya visit: राष्ट्रपति के रामलला दर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट, अधिकारियों ने किया निरीक्षण