हरदोई में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने किया भारत माता पूजन कार्यक्रम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हरदोई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में शनिवार को नगर के वंशीनगर स्थित बाबा नागेश्वरनाथ मंदिर पर भारत माता पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रान्त प्रचारक मनोज ने कहा हम अपने देश को भारत माता कहते हैं। इसी धरती में राम और कृष्ण जैसी विभूतियों ने जन्म लिया। राम ने न सिर्फ रावण जैसे आततायी का वध किया वरन शबरी के बेर खा कर समरसता का संदेश भी दिया।

 ऐसी पावन धरती पर बहुत सी बर्बर विदेशी जातियों ने आक्रमण किये पर वे सभी जातियां भारतीय समाज और संस्कृति में रच बस गयीं पर कालांतर में  मुहम्मद गोरी ने बार बार आक्रमण करके देश की धर्म संस्कृति को तहस नहस करके का जो एक लंबा सिलसिला आरम्भ किया वो कई शताब्दियों तक चलता रहा। देश की जनता पर जजिया जैसा अमानवीय कर लाद दिए गया, कुम्भ जैसा महापर्व मनाने पर पाबंदियां लगा दी गयीं. यहाँ तक तथाकथित महान राजा अकबर के शासन काल में कहा जाता था, जो दिल्ली का राजा वो सम्पूर्ण देश का राजा। ऐसे समय में तुलसीदास ने रामचरितमानस की रचना की रामलीला का मंचन किया और उद्घोष किया, “राजा रामचंद्र जी की जय। तुलसी दास जी न सिर्फ संत थे, कवि थे वरन महान क्रांतिकारी भी थे। 

उन्होंने आवाहन किया कि गाँव गाँव में भारत माता के पूजन करें. देश के अनाम क्रांतिकारियों के प्रति यही सच्ची श्रद्दांजलि होगी। कार्यक्रम का समापनं भारत माता की आरती के पश्चात प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर सह प्रान्त प्रचारक मनोज के अतिरिक्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक शिवस्वरूप,  विभाग प्रचारक कौशल, विभाग कार्यवाह सुशील, सह जिला कार्यवाह राम प्रताप, जिला सम्पर्क प्रमुख, नगर संघचालक मिथिलेश नगर कार्यवाह विनय नगर प्रचारक अमरेन्द्र सहित भारी संख्या में स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में मातृ शक्ति सहित समाज के लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - काले झंडे दिखाने पर बोले अखिलेश- BJP के लोग हमें शूद्र मानते हैं, इसलिए किया विरोध

संबंधित समाचार