लड़कियों की ये बातें लड़कों को नहीं आती हैं पसंद, रिश्ता टूटने की बनती हैं वजह

लड़कियों की ये बातें लड़कों को नहीं आती हैं पसंद, रिश्ता टूटने की बनती हैं वजह

रिलेशनशिप में अक्सर ये देखा गया है कि लड़कों को लड़कियों की कई बातें बिल्कुल पंसद नहीं आतीं। वहीं इन बातों से हमेशा लड़कियां अनजान रह जाती हैं। कई बार इन्हीं बातों की वजह से लड़कों को उनसे इरिटेशन होने लगती है। लेकिन लड़कियों को फिर भी इसका आभास नहीं हो पाता। लड़कियों को लगता है कि लड़के उनकी पर्सनैलिटी और उनके बातचीत के तरीके को उतनी गंभीरता से नहीं लेते। हालांकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। लड़के आपकी हर एक बात पर गौर करते हैं। 

ये भी पढ़ें- सेहत के साथ स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है अंगूर, रोजाना खाने से फेस पर दिखेगी नई चमक

बता दें आपके उठने-बैठने से लेकर एक्सप्रेशन्स को नोटिस करने तक वो आपकी कई बातों को नोट करते हैं। और जब उन्हें आपकी कोई बात पसंद नहीं आती तो वो नेगेटिव रिएक्ट करने लगते हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि आपको ये मालूम होना चाहिए कि लड़कों को आपकी कौन सी बात बिल्कुल अच्छी नहीं लगती। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं  कि लड़के आपकी किन आदतों से बेहद चिढ़ते हैं। 

-लड़कों को लड़कियों की जलाने की आदत बिल्कुल पसंद नहीं आती। आप भले ही उनके अटेंशन को पाने के लिए यह सब कर रही हों, लेकिन उन्हें यह आदत बिल्कुल पसंद नहीं होती।
-लड़कों को आपका मूड स्विंग बिल्कुल पसंद नहीं आता। अगर आप किसी वाजिब वजह को लेकर परेशान हैं या चिंतित हैं तो अलग बात है, लेकिन अगर आप बिना वजह बार-बार टेंशन का माहौल क्रिएट करने की कोशिश करेंगी तो वो आपसे चिढ़ सकते हैं। 
-हर किसी को अपने जीवन में पर्सनल स्पेस की जरूरत होती है। लेकिन अगर आप अपने पार्टनर को पर्सनल स्पेस नहीं देतीं और यही चाहती हैं कि वो हर वक्त आपको वक्त दे तो यह रिलेशनशिप के लिए काफी बुरा साबित हो सकता है।
-बता दें लड़कों को अपने दोस्तों के बारे में बुरा सुनना कभी अच्छा नहीं लगता। अगर आप ऐसा करेंगी तो हो सकता है कि वे आपसे दूर होने लग जाएं।
-लड़कों को उनके पास्ट के आधार पर जज किया जाए, यह आदत उन्हें आपसे दूर कर सकती है। इसलिए कभी-भी उनके पास्ट को लेकर उन्हें जज न करें।
-अगर आप अपने पार्टनर से प्यार करती हैं तो उनका हमेशा सपोर्ट करें। किसी बात के लिए उनको क्रिटिसाइज न करें. लड़कों को जब क्रिटिसाइज किया जाता है तो वे अक्सर अपना माइंड डाइवर्ट करने के लिए दूसरा ऑप्शन चुन लेते हैं। 
-अपने पार्टनर की तुलना कभी-भी एक्स के साथ न करें। आपकी यह आदत उन्हें आपसे दूर कर सकती है। 

ये भी पढ़ें- आप भी नहीं जानते होंगे भारत में मिलने वाले इन Foods के बारे में, नाम सुनते ही चक्करघिन्नी होगा दिमाग