छत्तीसगढ़: रायपुर के सिलतरा में बड़ा हादसा, मलबे में दबकर 3 लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिलतरा इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां राखड़ खुदाई करते समय 2 महिला समेत 1 पुरुष की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे में 15 साल की नाबालिग लड़की भी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे पास के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। अभिषेक महेश्वरी (ASP, रायपुर) के मुताबिक, सिलतरा चौकी के सांकरा गांव में एक कोयला डंपिक यार्ड(कई सालों से बंद) में जमीन धंसने से 3 लोगों की मृत्यु हो गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये तीनों वहां कोयला निकालने का प्रयास कर रहे थे। जमीन के मालिक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर विवेचन होगी।

यह भी पढ़ें- CM भूपेश ने किया लाला लाजपत राय की जयंती पर उन्हें नमन

जानकारी के मुताबिक, सिलतरा इलाके के ग्रामीण कंपनी के द्वारा निकाले गए मलबे से राख निकालते थे, जिसमें कोयला भी पाया जाता है। इसका उपयोग गोला बनाकर सिगड़ी जलाने के लिए किया जाता है। ग्रामीण जहां से राख निकाल रहे थे, वो सुरंग काफी लंबी थी जो अचानक धंस गई। उस समय सुरंग में कई मजदूर काम कर रहे थे। इस हादसे में 5 लोग दब गए, जिसमें 3 की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 2 का इलाज चल रहा है।

धरसीवां थाना प्रभारी शिवेंद्र सिंह राजपूत ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। मलबे से सभी को बाहर निकाला गया वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें- NIA ने छत्तीसगढ़ में महिला माओवादी को किया गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों पर हुए हमले से जुड़े मामले में थी वांछित