बरेली: Pubg वाला प्यार... अंडमान निकोबार की किशोरी के परिजनों ने शादी के लिए रखी ये शर्त

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

कहा- दो वर्ष प्रेमी को उनके साथ रहना होगा, बालिग होने पर करेंगे शादी

बरेली, अमृत विचार। पब जी खेलने के दौरान हुए प्यार की कशिश किशोरी को अंडमान निकोबार से फरीदपुर तक खींच लाई। किशोरी की तलाश में आई अंडमान निकोबार पुलिस ने लड़की को बरामद कर उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया। बुधवार देर रात उसे लेकर यहां से चली गई। वहीं अंडमान पुलिस के अनुसार किशोरी के परिजन शादी करने के लिए राजी हैं, लेकिन उनकी शर्त है कि युवक को दो वर्ष तक उनके साथ अंडमान निकोबार में रहना होगा। किशोरी के बालिग होने पर उसकी शादी करा दी जाएगी।

पब जी गेम से अंडमान निकोबार के डालीगंज में रहने वाली 10वीं की छात्रा की जान पहचान फरीदपुर के राजपाल उर्फ मिंटू से हो गई थी। इसके बाद दोनों फेसबुक के माध्यम से एक दूसरे के नजदीक आ गए। 22 जनवरी को छात्रा राजपाल से मिलने के लिए अंडमान निकोबार से कोलकाता होते हुए फरीदपुर पहुंच गई। उधर, छात्रा के परिजनों ने वहां थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। मोबाइल की लोकेशन मिलने पर अंडमान निकोबार पुलिस बरेली पहुंची और छात्रा को बरामद कर लिया, लेकिन उसका प्रेमी राजपाल भाग गया। पुलिस ने बुधवार को छात्रा का चिकित्सीय परीक्षण कराया। 

अंडमान निकोबार के थाना पहाड़ गांव की एसआई एग्नेस्ट वार्थो के अनुसार छात्रा के परिजन युवक से शादी करने को तैयार हो गए हैं, लेकिन उनकी शर्त है कि राजपाल को उन लोगों के साथ दो वर्ष तक रहना होगा, जिससे वे लोग उस पर पूरी तरह भरोसा कर सकें। एसआई ने बताया कि उन्होंने राजपाल के परिजनों को भी यह बात बताई, लेकिन उन लोगों ने भरोसा नहीं किया। गुरुवार को पुलिस टीम लड़की को लेकर दिल्ली से हवाई जहाज से अंडमान निकोबार पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें- Pubg खेलते-खेलते हुआ प्यार, प्रेमी से मिलने अंडमान निकोबार से बरेली पहुंची लड़की

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

धार्मिक पर्यटन के लिए करोड़ों की परियोजनाएं स्वीकृत: नैमिषारण्य-दधीचि तीर्थ के साथ औरैया-अमरोहा में मिलेगी पर्यटन को रफ्तार
BSNL 1 Rupees plan: 'फ्रीडम ऑफर' की हुई शुरुआत, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा भरपूर डेटा, जानें ऑफर details
लखनऊ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, राष्ट्र प्रेरणा स्थल में होगी आईपीएल की लाइव स्क्रीनिंग
लखनऊ हाईकोर्ट ने ऑप्टोमेट्रिस्ट भर्ती मामले में लगाई अंतरिम रोक, राज्य सरकार को नियुक्ति पत्र जारी करने पर दिया आदेश
Iran-US war: ''Strait of Hormuz पर हमले बर्दाश्त नहीं...,'' ईरान-अमेरिका जंग के बीच भारत का संयुक्त राष्ट्र में सख्त रुख