गोरखपुर में CM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, दिए निर्देश  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार। जनता की समस्याओं के निस्तारण की प्रतिबद्धता के साथ व्यक्तिगत संवेदनशीलता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली को अति विशिष्ट बनाती है। गुरुवार सुबह जनता दर्शन के दौरान उनकी इसी कार्यशैली ने समस्या लेकर आए लोगों में न केवल समाधान का चिर परिचित भरोसा जगाया बल्कि उन्हें मुख्यमंत्री का मुरीद भी बना दिया। सबकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का परिणामजन्य आश्वासन देने के साथ ही सीएम योगी ने अधिकारीयों को भी निर्देशित किया। जनता दर्शन में कौशाम्बी से आई महिला को घर जाने के लिए गोरखनाथ मंदिर कार्यालय से किराया भी दिलवाया। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद महिला के बद्ध कर और नम आंखें कृतज्ञता का ज्ञापन कर रही थीं। गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब तीन सौ लोगों लोगों की समस्याओं को सुना। 

ये भी पढ़ें -अयोध्या में 51 ब्राह्मणों की पूजा के बाद ट्रस्ट को सौंपी गई देवशिला

संबंधित समाचार